
नवभारत, न्यूज
दमोह.शहर के फुटेरा वार्ड नं.1 पठानी मोहल्ला दमोह निवासी सीआईएसएफ जवान अमजद खान जिनकी पोस्टिंग सीआईएसएफ में अलवर राजस्थान में थी, जवान छुट्टियों में अपने घर आया हुए था,जो विगत दिन बुधवार दोपहर अचानक स्वास्थ खराब होने पर अपनी पत्नी और घरवालों के साथ अस्पताल गया था, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया कुछ देर बाद उनकी हालात बिगड़ती गई और कुछ देर बाद अमजद खान हमें अलविदा कह कर चले गए.परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां भी हैं.अमजद खान की मौत की खबर सुनकर सीआईएसएफ के जवान उन्हें अलविदा कहने आए और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उनकी मौजूदगी में अमजद खान को दफ्न किया गया. सभी शहरवासियों के साथ सीआईएसएफ के जवान भी अमजद खान के परिवार और उनके भाई साजिद खान बल्लू को सहानभूति देते हुए परिवार जनों का दुख बांटते नज़र आए.
