MDM में मनमानी: बच्चों को रोज परोसा जा रहा दाल-चावल, नहीं मिल रहा पोषक आहार

सिंगरौली। बैढ़न विकासखंड अंतर्गत सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्रवाह में मध्यान्ह भोजन योजना में भारी अनियमितता सामने आई है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को पोषणयुक्त भोजन देने के बजाय रोज़ाना चावल-दाल और आलू की सब्जी परोसी जा रही है, जबकि शासन द्वारा निर्धारित साप्ताहिक मेनू में विभिन्न प्रकार के व्यंजन तय किए गए हैं।

मीडियाकर्मियों के विद्यालय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेनू के अनुसार जीरा राइस, मिक्स दाल और हरी सब्जी परोसी जानी चाहिए थी, लेकिन बच्चों को सिर्फ सादा चावल, दाल और आलू की सब्जी दी गई। इतना ही नहीं, परोसा गया चावल भी गुणवत्ताहीन था। छात्रों ने दबी ज़ुबान से बताया कि लगभग रोज़ाना एक ही प्रकार का भोजन दिया जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानाध्यापक और भोजन समूह के बीच मेनू के पालन को लेकर कहासुनी भी हो चुकी है, जिसकी शिकायत जिला अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। यह स्थिति केवल हिर्रवाह विद्यालय की नहीं है, बल्कि जिले के कई अन्य विद्यालयों में भी मध्यान्ह भोजन योजना में इसी तरह की गड़बड़ियां चल रही हैं।

Next Post

MLA खटीक ने काफिला रुकवाकर घायल को पहुंचाया अस्पताल

Sun Jul 20 , 2025
टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। वह सड़क पर पड़ा हुआ था। इसी दौरान ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर निकले जतारा विधायक हरिशंकर खटीक का काफिला वहां से गुजर रहा था,  उन्होंने बारिश के समय सड़क पर […]

You May Like