रूसी परमाणु पनडुब्बियों ने ओखोटस्क सागर में किया मिसाइल परीक्षण

व्लादीवोस्तोक, 19 सितंबर (वार्ता) रूस के प्रशांत फ्लीट की दो परमाणु पनडुब्बियों ने ओखोटस्क सागर में नौसैनिक अभ्यास के दौरान सफलतापूर्वक क्रूज मिसाइल दागी। प्रशांत फ्लीट ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

फ्लीट ने अपने बयान में कहा कि बहुउद्देशीय सबमरीन क्रास्नोयार्स्क और ओम्स्क ने अपने 250 किलोमीटर दूर समुद्री लक्ष्य पर ओनिक्स तथा ग्रनिट नाम की क्रूज मिसाइलें दागीं।

तकनीकी निगरानी आधारित डाटा के मुताबिक मिसाइलों ने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। परीक्षण के दौरान लक्ष्य क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिये प्रशांत सागर बेड़े के जहाजों और नौसेना विमानन इकाइयों को तैनात किया गया था।

यह मिसाइल फायरिंग, 12 सितम्बर से रूस के उत्तर-पूर्व में संयुक्त सेना कमान द्वारा आयोजित कमांड-एण्ड-स्टाफ अभ्यास का हिस्सा थी। इस अभ्यास का उद्देश्य उत्तरी प्रशांत महासागर में समुद्री मार्गों की सुरक्षा के साथ-साथ कामचटका और चुकोटका क्षेत्रों तथा निकटवर्ती द्वीप क्षेत्रों की तटों की सुरक्षा था।

फ्लीट ने बताया कि यह अभ्यास रूस की नौसेना ट्रेनिंग योजना के तहत आयोजित किया गया था और यह गर्मियों के दौरान युद्ध प्रशिक्षण के अंतिम चरण के रूप में भी कार्य करता है।

 

Next Post

गाजा में मानवीय पहुँच पर सुरक्षा परिषद के मसौदा प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाया वीटो

Fri Sep 19 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, 19 सितंबर (वार्ता) अमेरिका ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनजीसी) के उस मसौदा प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया, जिसमें इजरायल से गाजा में मानवीय पहुँच और आपूर्ति पर सभी प्रतिबंधों को तुरंत हटाने की माँग की गई थी। मसौदे में गाजा में तत्काल, बिना शर्त और […]

You May Like