सोनी सब के शो ‘गणेश कार्तिकेय’ के 100 एपिसोड पूरे

मुंबई, (वार्ता) सोनी सब के शो गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय के 100 एपिसोड पूरे हो गए हैं। शो गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय दर्शकों को भगवान गणेश (निर्णय समाधिया) और शिव परिवार की कहानियों से लगातार मोहित कर रहा है। आध्यात्मिक भव्यता को गर्मजोशी भरे, सहज पारिवारिक पलों के साथ जोड़ते हुए यह शो खूबसूरती से दर्शाता है कि किस प्रकार दिव्य परिवार प्रेम, जिम्मेदारी और संघर्ष का अनुभव करता है

शो के 100 एपिसोड पूरे होने के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर, पूरी टीम कृतज्ञता के साथ इस उपलब्धि का उत्सव मना रही है।

शो में देवी पार्वती की भूमिका निभा रही श्रेनु पारिख ने कहा,“देवी पार्वती की यात्रा अत्यंत भावनात्मक है।वह एक माँ हैं, मार्गदर्शक हैं और शक्ति का स्रोत हैं। ऐसे शो का हिस्सा होना, जो दिव्य कथा के माध्यम से पारिवारिक बंधनों को उजागर करता है, मेरे लिए बेहद संतोषजनक रहा है। 100 एपिसोड का यह पड़ाव जितना हमारी टीम का है उतना ही हमारे दर्शकों का भी है, क्योंकि उनकी श्रद्धा और स्नेह हमें हर दिन प्रेरित करता है।”

भगवान शिव की भूमिका निभा रहे अविनेश रेखी ने कहा, “100 एपिसोड का पड़ाव केवल एक संख्या नहीं है; यह उस विश्वास की याद दिलाता है जो दर्शक हम पर रखते हैं। गणेश कार्तिकेय मूल्यों, रिश्तों और आंतरिक यात्राओं पर केंद्रित है। भगवान शिव के रूप में, गणेश और कार्तिकेय दोनों को उनके मार्ग पर मार्गदर्शन देना मेरे लिए एक गहन अनुभव रहा है। 100 एपिसोड पूरे करना दर्शकों द्वारा हम पर दिखाए गए विश्वास को और मजबूत करता है, और हम आशा करते हैं कि इन कहानियों को ईमानदारी और दिल से आगे भी प्रस्तुत करते रहेंगे।”

भगवान गणेश की भूमिका निभा रहे निर्णय समाधिया ने कहा, “भगवान गणेश की यात्रा सीखने, बढ़ने और भावनाओं को समझने की रही है, और मैं स्वयं को भाग्यशाली मानता हूँ कि दर्शकों ने मुझे इतना स्नेह दिया। 100 एपिसोड पूरे करना अविश्वसनीय लगता है, और मैं पूरी टीम का आभारी हूँ जिन्होंने इस यात्रा को इतना यादगार बनाया मैं अपने दर्शकों से प्रेम करता हूँ, कृपया हमें अपना प्यार और स्नेह यूँ ही बरसाते रहें। इस अवसर के लिए मैं बप्पा का हृदय से आभारी हूँ।”

‘गणेश कार्तिकेय’, हर सोमवार से शनिवार रात आठ बजे, केवल सोनी सब पर प्रसारित होता है।

 

 

Next Post

तुलसी कुमार और अपारशक्ति खुराना ने रोमांटिक ट्रैक ‘निक्की निक्की गल’ में साथ काम किया

Wed Feb 4 , 2026
मुंबई, (वार्ता) तुलसी कुमार और अपारशक्ति खुराना ने रोमांटिक ट्रैक ‘निक्की निक्की गल’ में साथ काम किया है। ‘निक्की निक्की गल’ दिल को छू लेने वाला रोमांटिक ट्रैक है। साक्षी रत्ती द्वारा रचित और लिखित, तथा तानी तनवीर के सिनेमैटिक निर्देशन में बना ‘निक्की निक्की गल’ सुर, भावना और कहानी […]

You May Like