बिलियनेयर को लेकर अटकलें तेज: अर्जुन रामपाल निभा रहे हैं विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार!

मुंबई, 27 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर’ में उद्योगपति विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। हंसल मेहता की अपकमिंग ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर’ की घोषणा के साथ ही इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अर्जुन रामपाल इस सीरीज में एक ताकतवर उद्योगपति की भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी कहानी महत्वाकांक्षा, सत्ता और नैतिक पतन के इर्द-गिर्द घूमती है।भले ही निर्माता इसे पूरी तरह काल्पनिक बता रहे हैं, लेकिन कहानी में नजर आ रही समानताओं ने अटकलों को हवा दे दी है।चर्चा है कि अर्जुन रामपाल इस सीरीज में विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार ‘बिलियनेयर’ का मुख्य किरदार किसी एक व्यक्ति पर आधारित नहीं है, बल्कि कई वास्तविक हस्तियों के गुणों का मिश्रण हो सकता है, जिससे कहानी और ज्यादा प्रभावशाली बनती है। हंसल मेहता इससे पहले भी ‘स्कैम’ जैसी चर्चित सीरीज में सच और फिक्शन के बीच की रेखा को बारीकी से पेश कर चुके हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।फिलहाल मेकर्स ने कहानी को लेकर चुप्पी साध रखी है, लेकिन इतना तय है कि ‘बिलियनेयर’ सत्ता, सफलता और उसकी कीमत की एक दिलचस्प कहानी पेश करेगी। इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। लेखन अनुभाव चोपड़ा और शांतनु सागर का है, जबकि प्रभलीन संधू ने इसे ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह शो अमेज़न एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल लाइनअप का हिस्सा है।

Next Post

रिजल्ट के खौफ ने छीन ली मासूम की मुस्कान, छतरपुर में 9वीं की छात्रा ने फेल होने पर पी हेयर डाई

Fri Mar 27 , 2026
छतरपुर। परीक्षा के परिणामों का दबाव किस कदर मासूमों के मानसिक स्वास्थ्य पर हावी हो रहा है, इसकी एक विचलित करने वाली तस्वीर छतरपुर से सामने आई है। यहाँ कक्षा 9वीं में फेल होने के डर और लोक-लाज के दबाव में एक 14 वर्षीय छात्रा ने मौत को गले लगाने […]

You May Like