भगवान परशुराम जयंती पर निकलेगा चल समारोह

ग्वालियर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर 10 मई को भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इस बार का समारोह पिछले वर्षों की तुलना में आकर्षण का केन्द्र होगा। इसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे। चल समारोह में 1100 महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को चल समारोह के मुख्य संयोजक महेंद्र पटसारिया ने दी।

पटसारिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम का चल समारोह 10 मई को धूमधाम के साथ निकाला जाएगा। इस वर्ष का चल समारोह अद्वितीय होगा, जिसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज की उपस्थिति रहेगी। महिला संयोजक सीमा समाधिया ने बताया कि चल समारोह में 1100 महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलेंगी एवं लगभग 5000 महिलाएं चल समारोह में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि चल समारोह में मथुरा, वृंदावन की विशेष झांकियां, भोले, घोड़े, बग्गी, बैंड बाजे और महाकाल के ढोल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह चल समारोह अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर दौलतगंज और पाटनकर बाजार से होते हुए महाराज बाड़ा पहुंचेगा। चल समारोह में श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत और पूजा-अर्चना की जाएगी। यह यात्रा शहरवासियों के लिए एक विशेष अनुभव लेकर आएगी। पत्रकार वार्ता में प्रेम पचौरी, अशोक शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, ममता कटारे, महेश मुदगल, रामबाबू कटारे, किशन मुदगल, सह संयोजक राजीव थापक, विक्रम शर्मा, श्याम शर्मा, युवा संयोजक मोनू शर्मा, संगम भार्गव, मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा, पंकज सोनकिया, कोषाध्यक्ष राजीव पस्तोर, महेन्द्र शर्मा महलगांव सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।

Next Post

नितिन गडकरी का निर्माण क्षेत्र में वैकल्पिक ईंधन और नई तकनीक अपनाने का आह्वान

Fri Apr 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को निर्माण और अवसंरचना क्षेत्र में नवाचार, उन्नत प्रौद्योगिकी और सतत पद्धतियों को अपनाने पर जोर देते हुए वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। श्री गडकरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित […]

You May Like