अभिभाषक संघ चुनाव: 55 ने लिए नामांकन फॉर्म, 25 जून को मतदान

इंदौर। अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नामांकन फॉर्म लेने के अंतिम दिन तक कुल 55 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए फॉर्म लिए हैं. मतदान 25 जून को होगा और उसी दिन शाम तक परिणाम आने की संभावना है.

सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय मेहरा के मुताबिक 15 से 17 जून तक नामांकन पत्र जमा होंगे. 18 जून को जांच के बाद 22 जून तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर उसी दिन अंतिम सूची जारी की जाएगी. अध्यक्ष पद के लिए राजेश खंडेलवाल, रवींद्र सिंह गौड़, राकेश पाल, गोपाल कचोलिया, श्रीराम भदौरिया, मनोज वर्मा और एल.एल. यादव सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मैदान में हैं, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है. सचिव पद पर अमित पाठक, रोहित दांतरे, भूपेंद्र साहू, विशाल रामटेके और धर्मेंद्र गुर्जर दावेदारी जता रहे हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष पांडे, सुनील पटेल, संतोष सिंह ठाकुर, हरीश बंदावड़े, पुरुषोत्तम सोमानी, सुरेंद्र सिंह गंभीर और जितेंद्र निम सहित कई नाम सामने आए हैं. इस बार कुल 5411 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. कोषाध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, जहां पांच महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा. कार्यकारिणी के छह पदों में से दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं. निर्वाचन अधिकारियों ने आचार संहिता लागू कर दी है. इसके तहत कोर्ट परिसर में पोस्टर-बैनर या प्रचार सामग्री पर प्रतिबंध रहेगा और निगरानी के लिए समिति गठित की गई है. वकीलों की प्रमुख मांग है कि नई कार्यकारिणी कोर्ट परिसर में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर ध्यान दे. वहीं नामांकन फॉर्म बिक्री से संघ को छह लाख रुपए से अधिक राशि प्राप्त हुई है, जिसे चुनावी व्यवस्थाओं पर खर्च करने की मांग भी उठ रही है.

Next Post

गिरवी फ्लैट बेच 20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; अलग कार्रवाई में एमडी तस्कर भी पकड़ा

Sun Jun 14 , 2026
इंदौर. क्राइम ब्रांच ने गिरवी रखे फ्लैट का सौदा कर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं अलग कार्रवाई में एक तस्कर को 13 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है. डीसीपी क्राइम राजेशकुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिनेशकुमार जैन की शिकायत पर […]

You May Like