इंदौर: भाजपा के पितृ पुरुष, राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर प्रवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठन शिल्पी स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि के अवसर पर आज इंदौर के वीआईपी रोड पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माननीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया.इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला, महापौर परिषद सदस्य निरंजन सिंह चौहान, पार्षद गजानन गावडे, प्रणव मंडल, रूपाली पेंढारकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
सभी ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण एवं विचारधारा के विस्तार को समर्पित रहा.
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को एक मजबूत वैचारिक आधार प्रदान किया और कार्यकर्ताओं में अनुशासन, निष्ठा एवं सेवा भाव का संचार किया. उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं संगठन के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
