दिल्ली में INDIA गठबंधन का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी; हाथ में तिरंगा लेकर नारेबाजी

 

नई दिल्ली। चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर INDIA गठबंधन के नेताओं और सांसदों ने विरोध मार्च निकाला। संसद भवन के मकर द्वार से शुरू हुआ मार्च चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

रास्ता रोके जाने के बाद राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़े और हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उनके इस्तीफे की मांग की।

पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी समेत कई विपक्षी नेताओं और सांसदों को हिरासत में लिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बाद में आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए। विपक्षी दल SIR और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के सामने अपनी मांगें रखने की बात कह रहे हैं।

.....

Next Post

कैमोर मूड़ा पहाड़ में फिर लैंडस्लाइड, निर्माणाधीन सड़क का हिस्सा धराशाई

Tue Oct 6 , 2026
सीधी, सीधी के अमिलिया-हनुमना मार्ग स्थित कैमोर मूड़ा पहाड़ में एक बार फिर लैंडस्लाइड से निर्माणाधीन सड़क का हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मौके पर श्रमिक मौजूद नहीं थे। क्षतिग्रस्त सड़क से चार पहिया वाहनों की आवाजाही जारी है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। […]

You May Like