दो सट्टेबाज पकड़ाए 

जबलपुर।‌ क्राईम ब्रांच एवं खमरिया पुलिस ने कार्यवाही कर सट्टा लिखते 2 सटोरिये गिरफ्तार किए जिनके कब्जे से नगद 17 हजार 325 रूपये जप्त किए गए।

खमरिया थाना प्रभारी श्रीमति सरोजनी टोप्पो ने बताया कि घाना एसबीआई एटीएम के पास खमरिया में अंको पर रूपये पैसों का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिख कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे मंगल चौधरी 34 वर्ष निवासी बेदी मोहल्ला सोनपुर को पकड़ा गया। सट्टा पट्टी, सट्टा की लगवाड़ी रकम 8 हजार 325 रूपये जप्त की गई। इसी प्रकार ग्राम घाना चौराहा कंटेनर दुकान के सामने दबिश देते हुये सट्टा पट्टी लिखते सुमित सोनी 29 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती मानेगांव रांझी को रंगे हाथ पकड़ते हुये आरोपी के कब्जे से एक सट्टा पट्टी एवं नगदी 9 हजार रूपये जप्त किये गये।

Next Post

टायर चोर‌‌ गैंग पकड़ाई, 9 घटनाओं का पर्दाफाश

Sat Jun 28 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने कार्यवाही कर टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। गोहलपुर एवं संजीवनी नगर अंतर्गत वाहन से टायर चोरी होने की 9 घटनाओं का खुलासा किया। साथ ही खड़े वाहनों से टायर एलायव्हील चुराने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार किए, जिनके कब्जे से चुराये हुये 20 टायर, […]

You May Like