गायक किशोर कुमार के जन्मदिवस पर आयोजित किया संगीतमय कार्यक्रम

ग्वालियर। मिलन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक निजी होटल में सुप्रसिद्ध गायक किशोर कुमार के 96वें जन्मदिवस पर उन्हें दिल से याद किया गया। इस अवसर पर सजी संगीत की शाम को शानदार बनाने के लिए किशोर कुमार की याद में शानदार गीत गाकर सभी संगीत प्रेमियों को आनंदित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संचालक एवम् ग्रुप एडमिन ओमप्रकाश माखीजा और जीडी वाधवा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महेंद्र सिंह सिकरवार याराना म्यूजिकल ग्रुप के संचालक, सतीश अग्रवाल गूंज स्टूडियो संचालक, विशाल शर्मा राधा रानी म्यूजिकल ग्रुप एडमिन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रमुख गायक ओपी माखीजा ने रोते हुए आते हैं सब, गुरमुख दास ने मेरे मेहबूब कयामत होगी, संजय सपरा ने शानदार समां बनाते हुए मुझे नौलखा मंगा दे ओ सैया दीवाने गीत गाया। सभी ने खूब डांस किया। अभय भालेराव ने हंसिनी ओ हंसिनी, शंकर लाल वाधवानी ने प्यार दीवाना होता है,कमल वाधवानी दिल आज शायर है गीत प्रस्तुत किए।

Next Post

बाजार में राखियों की रौनक, हर डिजाइन की डिमांड

Fri Aug 8 , 2025
भोपाल। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में राखियों की चकाचौंध देखने को मिल रही है। दुकानों पर पारंपरिक से लेकर मॉडर्न डिजाइनों वाली राखियां सजी हुई हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां तो युवाओं के लिए ट्रेंडी व डिजाइनर राखियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई […]

You May Like