वक़्फ़ विधेयक पर राहुल ने ली पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक

नयी दिल्ली 02 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वक़्फ़ विधेयक को लेकर बुधवार को लोकसभा में पार्टी के सांसदों की यहां संसद भवन परिसर में बैठक ली और उन्हें संसद में इस विधेयक पर मजबूती से अपना पक्ष रखने की सलाह दी।

श्री गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस सांसदों की यह बैठक करीब 9.30 बजे शुरू हुई जो एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। बाद में सभी सांसद लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए सदन की तरफ चले गए।

श्री गांधी ने यह जानकारी देते हुए बताया ‘आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन एनेक्सी में कांग्रेस संसदीय दल के सभी लोकसभा सांसदों के साथ बैठक की। इस दौरान वक़्फ़ बिल पर कांग्रेस पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखने को लेकर चर्चा हुई।’

Next Post

56 वर्ष के हुये अजय देवगन

Wed Apr 2 , 2025
मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार अजय देवगन आज 56 वर्ष के हो गये। अजय देवगन (मूल नाम विशाल देवगन) का जन्म दिल्ली में 02 अप्रैल 1969 को हुआ था। उनके पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों के नामी स्टंट मैन थे जबकि उनकी मां वीणा देवगन ने एक-दो […]

You May Like