राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक हॉकी प्रतियोगिता हरिद्वार ने जीती

नैनीताल, 25 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक हॉकी प्रतियोगिता हरिद्वार ने जीत ली है।

बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहले खेल को उपेक्षा की नजर से देखा जाता था लेकिन अब युवा बड़ी संख्या में इसे करियर विकल्प के रूप में चुन रहे हैं।

श्रीमती आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, नौकरियों में पदक विजेताओं को चार प्रतिशत आरक्षण जैसी योजनाओं के जरिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को सैन्य भूमि के साथ खेल भूमि बनाने की दिशा में सरकार ने जरूरी बुनियादी काम कर दिए हैं और अब इस लक्ष्य को प्राप्त करने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों के युवा कंधों को उठानी होगी।

खेल मंत्री ने प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर रही हरिद्वार, पिथौरागढ़ और टनकपुर की टीमों को भी सम्मानित किया।

Next Post

शक्कर में मांग, खाद्य तेलों में गिरावट,‌ दलहनों में नरमी, दाल महंगी, चावल सामान्य

Wed Jun 25 , 2025
इंदौर, 25 जून (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शकर में मांग रही। खाद्य तेलों में गिरावट हुई। तिलहन में लिवाली सुधार लिए बताई गई। मंडी बंद रही। प्रायवेट में दलहन नरमी लिए रहे। आज मूंग घटकर बिकी। चना दाल में मांग से तेजी हुई। चावल में पूछपरख रही। किराना बाजार […]

You May Like