विशेष प्रतिवेदक ने किया कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण

सीहोर. मानव अधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक सुभाष चंद्र ने कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां देखीं और कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, संगीत कक्ष, कंप्यूटर कक्ष एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का भी निरीक्षण कर बालिकाओं से संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए.

Next Post

बृहस्पति कुण्ड में डूबे छात्र का नहीं मिला सुराग

Thu Jul 9 , 2026
सतना : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुण्ड के एक हिस्से का प्रतिबंधित क्षेत्र जिले के बरौंधा थाना अंतर्गत आता है. लेकिन प्रतिबंध को दरकिनार कर कुछ लोग गहरे और तेज बहाव वाले पानी में स्नान करने पहुंच जाते हैं. जिसके चलते हर वर्ष किसी न किसी के डूबने की घटना […]

You May Like