इंदौर, 25 जून (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शकर में मांग रही। खाद्य तेलों में गिरावट हुई। तिलहन में लिवाली सुधार लिए बताई गई। मंडी बंद रही। प्रायवेट में दलहन नरमी लिए रहे। आज मूंग घटकर बिकी। चना दाल में मांग से तेजी हुई। चावल में पूछपरख रही।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग बताई गई। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ ऊंचा रहा। खोपरा बूरा में लिवाली से तेजी दर्ज की गई। हल्दी में ग्राहकी बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में साबूदाना में पूछपरख के आसार बताए गए।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में आज सोयाबीन रिफाइंड तथा मूंगफली तेल तेल मांग सुस्ती से सस्ता बिका। तिलहन में पूछपरख से मजबूती रही। रिफाइनरी प्लांटों की मांग से सोयाबीन के साथ सरसों में सुधार देखा गया।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में मांग सुस्ती से कमी दर्ज की गई। आज मूंग घटकर बिकी। दालों में उठाव बताया गया। इससे मूंग दाल में तेजी हुई। चावल में काउंटर सेल रही।
