भोपाल: पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर आज शनिवार सुबह से ही भोपाल स्थित शीतलदास की बगिया में पितरों के तर्पण के लिए लोगों की भीड़ रही। लोगों ने विधि-विधान से तर्पण कर अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ मोक्ष अमावस्या पर पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध करने का विशेष महत्व है। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
