मां की विदाई: सिंदूर उत्सव में छलके आंसू, गूंजे जयकारे

बम्हनी बंजर: आस्तिक दुर्गा उत्सव समिति बम्हनी बंजर में शनिवार को आरती के साथ मां दुर्गा की विदाई का भावुक क्षण सिंदूर उत्सव से शुरू हुआ। महिला मंडल की सुरभि चंदेला ने बताया कि सुहागन महिलाओं ने मां की ओली भराई कर आशीर्वाद मांगा और सिंदूर उत्सव में भक्ति व भावनाओं का समागम देखा गया।

मां की प्रतिमा के सामने भक्तों की आंखें छलक उठीं, तो आशीर्वाद की झोली भरने की आस हर चेहरे पर झलकती रही। दोपहर बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जहां जयकारों और श्रद्धा के समंदर के बीच मां को विदाई दी जाएगी।

Next Post

दमोह में122 प्रतिमा फुटेरा तालाब में शांतिपूर्ण तरीके से हुई विर्सजित

Fri Oct 3 , 2025
दमोह:दशहरा चल समारोह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देवी विसर्जन कार्यक्रम आज सुबह करीब 8.20 बजे दमोह शहर के फुटेरा तालाब पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. बता दे की भारत माता इमलाई, लोको वाली महाकाली सहित 122 प्रतिमाएं फुटेरा तालाब में सा-सम्मान विसर्जित हुई है. बिना कोई विघ्न वाधा […]

You May Like

मनोरंजन