सिंगरौली: माजन मोड़ से लेकर इंदिरा चौक-नवजीवन बिहार तक क्षतिग्रस्त सड़को का शीघ्र मरम्मत कराने जाने की मांग बैढ़न व नवजीवन बिहार के व्यापारियों एवं रहवासियों ने कलेक्टर एवं निगमायुक्त से की है। व्यापारियों एवं रहवासियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़को के चलते वाहन चालक जहां परेशान हैं, वहीं उक्त मुख्य मार्ग में डस्ट दुकानों एवं घरों में जमा हो रहे हैं।
यह सड़क अगस्त महीने से ही क्षतिग्रस्त है। जहां कई जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो रही है। रहवासियों ने कहा है कि बैढ़न एवं नवजीवन बिहार मुख्य मार्ग की यह दुर्दशा है। नागरिको ने कलेक्टर एवं निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।
