कांग्रेस ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

रीवा।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में किसानों एवं आमजन की ज्वलंत समस्याओं जैसे खाद, बिजली, कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ हो रहे आए दिन अत्याचार एवं बलात्कार की बढ़ती घटनाओं तथा आवारा पशुओं से किसानों की फसल चौपट करने आदि मुद्दों को लेकर अध्यक्षद्वय इंजी. राजेन्द्र शर्मा एवं लखनलाल खण्डेलवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन उपरांत राज्यपाल को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन रीवा कलेक्टर के प्रतिनिधि को सौंपा गया. ज्ञापन सौंपते हुए इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज जब किसानों के लिए डीएपी तथा यूरिया खाद की नितांत आवश्यकता है, तब सहकारी समितियों मे खाद नही मिल रही हैं, स्टॉक शून्य हैं. जबकि बाजार में धड़ल्ले से नकली खाद किसानों को चौगुने दामों में दी जा रही हैं. प्रदेश के साथ-साथ जिले में कानून व्यवस्था नाम की चीज नही हैं, आयदिन लूट खसोट, डकैती, चैन स्नेचिंग, हत्याएं आदि घटनाओं से लोगों का जीवन दूभर हो गया हैं. महिलाओं के साथ आयदिन बलात्कार एवं अनाचार की घटनाएं आम हो गयी हैं, जिले में कोरेक्स तथा अन्य मादक पदार्थो की धड़ल्ले से बिक्री हो रही हैं, गांव-गांव शराब की पैकारी हो रही हैं, और यहां का पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ हैं, अपराधियों मे कानून का खौफ नही है. आवारा पशुओं से किसानों की फसल चौपट हो रही है, गौशालाओं में गायों एवं अन्य मवेशियों के रखरखाव के नाम पर लूट मची हैं.

Next Post

SBI कियोस्क संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप, कई ग्राहकों के पैसे हड़पने का मामला दर्ज

Fri Jul 25 , 2025
छतरपुर।शहर के पठापुर रोड स्थित एसबीआई कियोस्क बैंक के संचालक अरविंद रैकवार पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। कई ग्राहकों ने शिकायत की है कि उन्होंने जो पैसे जमा किए थे, वह उनके खातों में नहीं पहुंचे। शुक्रवार दोपहर करीब 2:50 बजे पीड़ितों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज […]

You May Like