दमोह में122 प्रतिमा फुटेरा तालाब में शांतिपूर्ण तरीके से हुई विर्सजित

दमोह:दशहरा चल समारोह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देवी विसर्जन कार्यक्रम आज सुबह करीब 8.20 बजे दमोह शहर के फुटेरा तालाब पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. बता दे की भारत माता इमलाई, लोको वाली महाकाली सहित 122 प्रतिमाएं फुटेरा तालाब में सा-सम्मान विसर्जित हुई है. बिना कोई विघ्न वाधा के विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ. दमोह कलेक्टर श्री कोचर व पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी देवी विसर्जन में पूरी तरह से अलर्ट थे.

बार-बार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से विसर्जन की जानकारी लेते रहे और स्वयं कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने पहुंच कर जायजा लिया. साथ ही पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.इसके बाद अंतिम प्रतिमा की फुटेरा तालाब पर विधि विधान से पूजा अर्चना आरती कर भूल चूक की माफी मांग मां को विसर्जित कर जल्द आने की कामना की।

इस अवसर पर एसडीएम आरएल बागरी,एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी, आशुतोष गुप्ता, पारूल चौधरी, सीएसपी एचआर पांडे, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार, देहात रचना मिश्रा, फैमिदा खान, हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, सरदार सिंह,अंजलि अग्निहोत्री, अमित गौतम,सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, आपदा प्रबंधन से प्राची दुबे और पूरी टीम, अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक संजय पाठक,डेलन सिंह,भानु उपाध्याय, नरेंद्र पटेरिया,नगर पालिका से सीएमओ राजेंद्र सिंह जितेंद्र पटेल के अलावा टीम स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और भी तमाम व्यवस्थाएं यहां पर देखी गई. विद्युत विभाग सहायक अभियंता मेंटेनेंस एमएस राय व टीम ने भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया.

Next Post

भिंड में शराब माफिया ने पिता-पुत्र पर किया हमला

Fri Oct 3 , 2025
भिंड: भिंड में विजयदशमी के दिन शराब की अवैध बिक्री का विरोध करना एक व्यक्ति और उसके बेटे को भारी पड़ गया। मेहगांव में ड्राई डे पर भी शराब का ठेका बंद रहने के बावजूद बाहर धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही थी। इसी का वीडियो बनाने पर शराब […]

You May Like