
शहडोल, 08 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडाेल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में आज लोहे से भरे ट्रक के पलटने से चालक की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पथखई घाट में रायपुर से लोहे की छड़ लादकर शहडोल आ रहा ट्रक खाई में गिर गया, जिससे ट्रक चालक राम प्रसाद त्रिपाठी की दबने से मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी से लोहा हटा कर ट्रक चालक के शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। सड़क किनारे खाई में गिरने के कारण ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
