नारी जागरण में सक्रिय संस्थाओं का हुआ अभिनंदन

जबलपुर। पाथेय साहित्य कला अकादमी के तत्वावधान में आयोजित डॉ. गायत्री कथा सम्मान समारोह साहित्य, नारी चेतना और सामाजिक सरोकारों का जीवंत मंच बन गया।कार्यक्रम में नारी मन के द्वंद्व, उसकी अस्मिता, मनोविज्ञान और सामाजिक विडंबनाओं को स्वर देने वाली कथाकार इंजी. इस्मिता माथुर को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित डॉ. गायत्री कथा सम्मान से अलंकृत किया गया, इंजी. इस्मिता माथुर को नगद राशि, अलंकरण, मानपत्र और शाल भेंट कर प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. भावना शुक्ल एवं डॉ. कामना तिवारी की कृतियों का विमोचन भी किया गया। सम्मान समारोह में डॉ. भावना शुक्ल, प्रेमनारायण शुक्ल (नई दिल्ली), डॉ. हर्ष कुमार तिवारी, डॉ. मोहिनी तिवारी एवं प्रियम तिवारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की संयोजना राजेश पाठक प्रवीण एवं डॉ. हर्ष कुमार तिवारी ने की। सम्मानितजनों के व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश राजेश पाठक प्रवीण ने डाला।

साहित्य में नारी चेतना का सशक्त स्वर

मुख्य अतिथि प्रो. रामनारायण पटेल (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने कहा कि इंजी. इस्मिता माथुर और डॉ. गायत्री तिवारी की कहानियां सामाजिक कैनवास पर जीवन चेतना की प्रतीक हैं। वे नारी अस्मिता, समाज की चुनौतियों और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त अभिव्यक्ति देती हैं। अध्यक्षता कर रहे आचार्य भगवत दुबे ने कहा कि इस्मिता माथुर की कहानियां शिक्षित-अशिक्षित, मध्यम और आधुनिक नारी—सभी की समस्याओं पर केंद्रित होकर दिशा प्रदान करती हैं। सारस्वत अतिथि डॉ. इला घोष ने डॉ. गायत्री तिवारी की सृजन साधना पर प्रकाश डाला। प्रख्यात रचनाकार डॉ. दीनदयाल (नई दिल्ली) ने स्त्री लेखन की समकालीन भूमिका और सामाजिक प्रभाव पर विचार रखे। पूर्व महापौर प्रभात साहू ने डॉ. गायत्री तिवारी एवं डॉ. सुमित्र के साहित्यिक और सामाजिक अवदान को रेखांकित किया।

नारी जागरण में सक्रिय संस्थाओं का हुआ सम्मान

नारी जागरण और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अनेक संस्थाओं को संस्थाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें प्रजापिता राम मंदिर महिला मंडल, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय शिव स्मृति भवन, राजपूताना क्लब, मातृशक्ति परम वैभव समिति, पावर ऑफ विमेन्स, नर्मदा वानप्रस्थ आश्रम, कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ, सनाढ्य महिला सभा, सनाढ्य कल्याण महिला प्रकोष्ठ, सनाढ्य क्लब एवं ममत्व महिला प्रकोष्ठ शामिल रहीं। साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त जज मीना भट्ट को पंचतंत्र में नारी कृति के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

Next Post

मुख्यमंत्री ने 650 बिस्तर अस्पताल भवन तथा क्रिटिकल केयर यूनिट का किया भूमिपूजन 

Sat Dec 27 , 2025
सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय मेडीकल कॉलेज सतना में आयोजित कार्यक्रम में 383 करोड रूपये की लागत से बनने वाले 650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन के निर्माण का भूमिपूजन किया। […]

You May Like