सीधी। स्टार डांस ग्रुप नाग मंदिर सीधी के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आदिशक्ति गरबा महोत्सव सीजन-7 का आयोजन सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में 25 अक्टूबर को शाम 6 बजे शहर के एक्सीलेंस ग्राउंड में किया जाएगा। गरबा महोत्सव में स्टार डांस ग्रुप के 500 प्रतिभागी अपना हुनर दिखायेंगे।
महोत्सव को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्टार ग्रुप के डायरेक्टर एसडी किंग एवं डांस टीचर मधु एसडी किंग द्वारा गरबा महोत्सव में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है।
इस महोत्सव में अलग-अलग आयु वर्ग के करीब 500 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जो गरबा नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पिछले करीब दो महीने से की जा रही है। प्रतिभागी बच्चों का अभ्यास नाग मंदिर के पास स्थित स्टार डांस क्लास में कराया जा रहा है। यहां विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी बेटियां एवं महिलायें उत्साह के साथ गरबा की प्रैक्टिस कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी नृत्य प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
स्टार ग्रुप के संचालक एसडी किंग ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक शामिल होंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्टार डांस ग्रुप की टीम तैयारियों में जुटी हुई है। आदिशक्ति गरबा महोत्सव सीजन-7 के पावर्ड बाय प्रायोजक मोहिते ज्वेलर्स, को-पावर्ड बाय प्रायोजक सुविधा मोबाइल और स्पॉन्सर्ड बाय निखिल मोटर्स हैं। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इनका कहना है
हमारी ग्रुप ने सभी प्रतिभागियों को गरबा सिखाने का कार्य किया है, 25 अक्टूबर को सीधी का एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है। इससे पहले पूर्व के वर्षों मे हमारी टीम ने जो भी कार्यक्रम किये हैं इस बार उससे भी बहुत अच्छा कार्यक्रम है जिसमे 500 से भी ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
मधु एसडी किंग, डांस टीचर
25 अक्टूबर को गरबा महोत्सव को लेकर तैयारी बहुत अच्छी है, गरबा सीखने हर दिन आती हूं। बहुत अच्छा सिखाया जाता है।
मधु सिंह सोमवंशी, प्रतिभागी
गरबा महोत्सव बहुत अच्छा रहेगा। गरबा में कुछ नई-नई चीजों को हमने जोड़ा है, करवा चौथ से भी रिलेटिड है। यहां मैम और सर के द्वारा बहुत अच्छी तैयारी कराई गयी है।
सुधा सिंह, प्रतिभागी
गरबा महोत्सव में भाग लेने के लिए हम लोग तैयार हैं। यहां के मेंबर्स बहुत सपोटिव हैं उसकी वजह से तैयारी काफी अच्छी चल रही है।
खुशी सोनी, प्रतिभागी
