
खरगोन जिले में सुबह अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर धरती हिलने से लोगों में डर फैल गया।
झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और बहुमंजिला इमारतों से बाहर निकलकर खुले मैदान में पहुंच गए। स्कूलों में मौजूद बच्चे भी डर के कारण बाहर आ गए।
अचानक आए इन झटकों से कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
