
जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने न्यायालयों में प्रचलित प्रकरणों में शासकीय अधिवक्ता के माध्यम से शासन का पक्ष मजबूती के साथ रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। श्री सिंह गुरूवार को आयोजित बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों का विभागवार ब्यौरा लिया। न्यायालयीन प्रकरणों के प्रति अधिकारियों को गंभीरता बरतने की हिदायत दी तथा तय समय सीमा के भीतर जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। श्री सिंह ने अवमानना के प्रकरणों में विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुये इनमें न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों का तत्परता से पालन किया जाये तथा समय पर कम्पलायन्स रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये।
