10 हजार का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। शहर में नशे पर प्रहार अभियान के तहत नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने 6 साल से फरार और 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी फैजान खान को गिरफ्तार कर लिया है.

डीएसपी संतोषसिंह हाड़ा ने बताया कि 26 वर्षीय आरोपी फैजान खान निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन, हाल मुकाम छोटी खजरानी लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में फरार था. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज थे. वह पिछले 6 और 3 साल से पुलिस से बचता फिर रहा था. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित नारकोटिक्स टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है. कार्रवाई में निरीक्षक हरीश सोलंकी, उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा सहित पुलिस टीम के मनीष सीरोठा, संतोष शर्मा, शैलेन्द्र चौहान और प्रदीप पाल की सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

एनआईए अदालत ने अल-कायदा से जुड़े तीन कट्टरपंथियों को सुनायी सजा

Tue Apr 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) लखनऊ की एक विशेष एनआईए अदालत ने 2021 के अल-कायदा से जुड़े कट्टरपंथ और भर्ती मामले में तीन और आरोपियों को सजा सुनाई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अदालत ने सोमवार को आरोपी मुसीरुद्दीन उर्फ राजू (लखनऊ) और मिन्हास अहमद उर्फ मिन्हास (लखनऊ), तथा तौहीद […]

You May Like