राजस्थान में शुक्रवार को भी कोरोना के 15 नये मामले सामने आये

जयपुर, 30 मई (वार्ता) राजस्थान में कोरोना के लगातार नये मामले सामने आ रहे है और शुक्रवार को भी इसके 15 नये मामले सामने आये। इससे इस वर्ष अब तक इन मामलों की संख्या बढ़कर 69 हो गई।

चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में कोरोना के इन नये मामलों में सर्वाधिक सात मामले जयपुर में सामने आये हैं। जयपुर में बी लाल लेब में पांच, एसएमएस एवं आरयूएचएस में एक-एक, आरएनटी, जीएमसी उदयपुर तथा एम्स जोधपुर में एक-एक, एसपीएमसी बीकानेर में तीन तथा एक स्थान पर दो नये मामले सामने आये।

इस वर्ष अब तक कोरोना के 69 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी हैं। प्रदेश में इन कोरोना मरीजों में 13 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें नौ कोरोना मरीज एम्स जोधपुर जबकि जेके लोन, साकेत, राजस्थान, गुप्ता अस्पताल जयपुर में एक-एक कारोना मरीज भर्ती हैं।

इस वर्ष अब तक जयपुर में 33, उदयपुर में दस, जोधपुर में आठ, डीडवाना एवं बीकानेर में पांच-पांच, अजमेर एवं बालोतरा में दो-दो, दौसा, फलौदी एवं सवाईमाधोपुर में कोरोना का एक-एक मरीज सामने आ चुके हैं जबकि एक कोरोना का मामला मध्यप्रदेश का शामिल हैं।

 

 

Next Post

ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को होगा मॉक ड्रिल, ब्लैक आउट का पूर्व अभ्यास

Fri May 30 , 2025
जयपुर 30 मई (वार्ता) केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त आदेशों का पालन करते हुए शनिवार को जयपुर जिले के एक स्थान विशेष पर ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट के पूर्व अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अभ्यास […]

You May Like