रहवासी इलाके में खुला कबाड़ गोदाम, दे रहा हादसे को आमंत्रण

सतना:शहर के टिकुरिया टोला पानी टंकी चौराहे शासकीय विद्यालय के बगल से रहवासी इलाके में खुला कबाड़ गोदाम दे रहा मौत को दावत, सुबह से सड़को में कबाड़ रख दिया जाता है, जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो रही है, न तो इस गोदाम को फायर सुरक्षा और गोदाम खोलने की किसी प्रकार की कोई अनुमति भी नहीं है, ऐसे में अगर कोई हादसा हुआ, इसका जिम्मेदार कौन होगा, निगम के अंदर इस प्रकार से लगातार कबाड़ गोदाम खुलते जा रहे हैं, और मनमानी तरीके से संचालित हो रहे हैं।

अभी हाल में ही सिंधी कैंप इलाके में बिना किसी सुरक्षा के संचालित हो रहे कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगी थी, करीब 3 घंटे बाद आग बुझ पाई थी, ऐसे इन कबाड़ गोदाम पर निगम को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Next Post

सीधी की WPL खिलाड़ी संस्कृति का हुआ स्वागत

Wed May 21 , 2025
सीधी:राष्ट्रीय पटल पर सीधी सहित मध्यप्रदेश का मान बढ़ाने वाली सीधी की बेटी हम सब की गौरव, WPL खिलाड़ी मुंबई इंडियंस को ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली राजकुमार गुप्ता की बेटी,सुश्री संस्कृति गुप्ता के प्रथम नगर आगमन पर, अभिनव ट्रेडर्स जमोड़ी सीधी में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी अध्यक्ष […]

You May Like