पति की प्रताडऩा से तंग आ चुकी थी पत्नी मां-बेटी आत्महत्या प्रकरण: बयान दर्ज

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत नर्मदा नगर में बुधवार शाम महिला ने अपनी बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए। जिसमें यह बात सामने आई कि मृतिका पति से परेशान थी। आए दिन की प्रताडऩा से तंग आकर ही उसने अपनी बेटी के साथ मिलकर आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया था। अब मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है।

विदित हो कि नर्मदा नगर निवासी अंजना कुशवाहा (40) और उनकी बेटी मुस्कान कुशवाहा (9) ने बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर के कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अंजना ने 2013 में मनीष से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही पति उसे प्रताडि़त करने लगा था। दूसरी महिला से भी मनीष के संबंध थे। जिसको लेकर दोनों के बीच में विवाद चल रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। अब तक की जांच में यह बात सामने आई कि मृतिका पति की प्रताडऩा से परेशान थी। विस्तृत जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत

Fri Nov 27 , 2026
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत अधारताल एवं जबलपुर स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत हो गई। मृतिका ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक अधारताल स्टेशन ट्रेकमैन आशीष सिंह ने […]

You May Like