फ्लाइंग स्कूल के लिए हवाई पट्टी का रास्ता साफ़

सतना।,उद्घाटन के लंबे अंतराल से बंद पड़े एयरपोर्ट पर अब आखिरकार कमर्शियल पायलटों की ट्रेनिंग का रास्ता साफ हो गया है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की विशेषज्ञों की टीम ने हाल ही में हवाई पट्टी और एयरपोर्ट परिसर का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद इस दिशा में अपनी अंतिम मोहर लगा दी है. इस मंजूरी के साथ ही क्षेत्र के हवाई अड्डे को जल्द ही एक नई पहचान मिलने जा रही है.

लंबे समय से उपयोग में न आ रहे सतना एयरपोर्ट पर दिसंबर के पहले सप्ताह से लेकर जनवरी के पहले सप्ताह के भीतर दो प्रमुख फ्लाइंग अकादमियां एयर मैन फ्लाइंग एकेडमी और एटीपी फ्लाइंग एकेडमी अपनी पायलट ट्रेनिंग गतिविधियां आधिकारिक रूप से शुरू कर देंगी.

कुल 10 विमानों से 50 ट्रेनी लेंगे रोजाना प्रशिक्षण
इस नए ट्रेनिंग सेंटर में दोनों अकादमियां अपने 5-5 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट यहां तैनात करेंगी. प्रत्येक एकेडमी में 25-25 ट्रेनी पायलटों का बैच होगा. इस प्रकार, रोजाना कुल 50 भावी पायलट यहां से उड़ान का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करेंगे. यहाँ होने वाली पायलट ट्रेनिंग कोर्स की अवधि 6 महीने से लेकर 1 वर्ष तक की होगी. इस ट्रेनिंग पैकेज के तहत प्रत्येक पायलट को कम से कम 200 घंटे की व्यावहारिक फ्लाइंग ट्रेनिंग दी जाएगी. इस विस्तृत कोर्स के लिए प्रत्येक ट्रेनी पायलट से लगभग 60 लाख से 65 लाख तक की फीस ली जाएगी. डीजीसीए से हरी झंडी मिलने के बाद अब एयरपोर्ट अथॉरिटी और दोनों अकादमियां अपने-अपने प्रशासनिक व तकनीकी

एयरपोर्ट डायरेक्टर अशोक गुप्ता का बयान

> डीजीसीए की मंजूरी के बाद दिसंबर से जनवरी के बीच एयर मैन और एटीपी अकादमियों द्वारा 10 प्रशिक्षण विमानों से 50 ट्रेनी पायलटों की ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी.

Next Post

निगाही CHP में मधुकान कंपनी पर मजदूरों के शोषण का आरोप, GM ऑफिस का किया घेराव!

Sat Nov 7 , 2026
सिंगरौली के निगाही CHP में कार्यरत मधुकान कंपनी के खिलाफ मजदूरों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर उतर आया। कंपनी की कथित मनमानी और मजदूरों के शोषण से नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर निगाही GM ऑफिस का घेराव कर दिया। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी द्वारा उन्हें नियमानुसार बोनस […]

You May Like