बाघ ने खेत पर बंधे दो मवेशियों को बनाया शिकार

छपारा(सिवनी): विगत 20 दिसम्बर से बडोंल के ग्राम गोरखपुर कलां के पास टांडे में मवेशियों को शिकार बनाने के बाद बाघ के पगमार्क छपारा के बैंनगंगा नदी के किनारे ग्राम देवरी कलां के पास के खेतों पर देखें गए जिससे एक पखवाड़े से बाघ की आमद से जहां आमजनों में दहशत का माहौल पिछले 15 दिनों से बना हुआ है तो वहीं 5 जनवरी को सुबह ग्राम खैरी टोला से एक किसान ने उसके खेत में बंधे हुए दो मवेशियों के मृत पड़े हुए देख एवं खेत में बाघ के पगमार्क देखें जाने पर वन विभाग छपारा को सूचना दी गई नगर से चार किलोमीटर दूर बैंनगंगा नदी के किनारे स्थित ग्राम खैरी टोला के रास्ते से लगे खेत में बाघ के दो मवेशियों के उपर हमला कर मौत के घाट उतारा खेतों में बाघ के पगमार्क देखें गए.

रविवार को सुबह दी गई सूचना पर संज्ञान लेते हुए दोपहर लगभग 1 बजे छपारा वन परिक्षेत्र अधिकारी शरद सिंह एवं डिप्टी रेंजर चंद्रविनय सिंह मौके पर वन अमले सहित पहुंचे और वहां बाघ के फुटप्रिंट की जांच कर बाघ के होने की संभावना व्यक्त की गई वहीं ग्राम खैरी टोला एवं क्षेत्रीय ग्रामों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है साथ ही कृषकों को रात्रि के समय कृषि कार्य में खेतों में नहीं जाने के लिए कहा गया है।

Next Post

  ट्रक ने हाइवे में मचाया कोहराम

Mon Jan 6 , 2025
आधा दर्जन टूव्हीलर, दो ट्रक, कार को कुचला, चार घायल, मची भगदड़ जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत शारदा मंदिर के समीप नेशनल हाइवे 31 में एक बेकाबू ट्रक ने कोहराम मचाया। आधा दर्जन टूव्हीलर, दो ट्रक, कार समेत राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में चार लोग घायल हुए है जिनमें से दो […]

You May Like