श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर 28 जुलाई (वार्ता) कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

कश्मीर की बैसरण घाटी के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद कश्मीर में यह पहली मुठभेड़ है। पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गये थी। यह मुठभेड़ श्रीनगर के बाहरी इलाके दाचीगाम में जारी है।

आर्मी की चिनार कोर ने एक्स पर लिखा,“ऑपरेशन जारी है।” लिडवास के सामान्य क्षेत्र से संपर्क स्थापित कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद हरवान के ऊपरी क्षेत्र में खोज अभियान शुरू कर दिया गया। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गयी।

 

Next Post

'जनता दर्शन' के साथ योगी ने की सावन के तीसरे सोमवार की शुरुआत

Mon Jul 28 , 2025
लखनऊ, 28 जुलाई (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार तीसरे सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश भर से लगभग 60 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे, समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइये, आपकी समस्या का […]

You May Like

मनोरंजन