ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत अधारताल एवं जबलपुर स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत हो गई। मृतिका ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक अधारताल स्टेशन ट्रेकमैन आशीष सिंह ने सूचना दी कि सुबह अधारताल एवं जबलपुर स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। अज्ञात मृतिका की उम्र लगभग 60 वर्ष होगी। मृतिका की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।

युवक ने खाया जहर, मौत
रांझी थाना अंतर्गत सरकारी स्कूल के पीछे रहने वाले युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि सुरेन्द्र गोटिया 46 वर्ष निवासी सरकारी स्कूल के पीछे को जहरीली वस्तु का सेवन करने पर परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया जिसकी दौरान उपचार के मौत हो गई।

Next Post

घर का गेट तोड़ा, महिला को पीटा, वाहन में तोडफ़ोड़

Fri Nov 27 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत कुम्हार मोहल्ला सेठीनगर में चार युवकों ने एक महिला के घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने पत्थर मारकर घर का गेट खोला, अंदर खड़ी गाड़ी में तोडफ़ोड़ की और महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक सेठीनगर निवासी […]

You May Like