जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत कुम्हार मोहल्ला सेठीनगर में चार युवकों ने एक महिला के घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने पत्थर मारकर घर का गेट खोला, अंदर खड़ी गाड़ी में तोडफ़ोड़ की और महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक सेठीनगर निवासी स्वाती बेन बीती रात करीब 11:45 बजे अपने घर पर थीं। तभी मोहल्ले के अरुण बेन, छोटू बेन, विराट बेन और अनमोल बेन घर के बाहर विवाद करने लगे। स्वाती ने जब विरोध किया, तो अरुण ने गेट पर पत्थर फेंका जिससे गेट खुल गया। इसके बाद आरोपियों ने अंदर घुसकर उनकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर अरुण ने हाथ-मुक्कों से स्वाती की पिटाई कर दी और चारों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
