झपट्टा मारकर महिला का मंगलसूत्र लूटा

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत मझोली बाईपास पनागर के पास बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक जानकी बर्मन 20 वर्ष निवासी कुठला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि कटनी बस स्टैण्ड से बस से वह अपनी बहु एवं सास के साथ मायके पडोरा चण्डी मेला देखने आ रही थीं।

मझोली बाईपास पनागर के पास बस से उतरकर रोड किनारे तीनों खडे थे तभी बिना नम्बर की मोटर सायकिल में 3 लडके आकर मोबाईल में फोटो दिखाकर उससे पूछे कि इन्हे पहचानते हो तभी मोटर सायकिल में बीच में बैठे लडके ने उसके गले में पहने मंगलसूत्र को झपटामार कर खींच लिया। मंगलसूत्र पैंडिल सहित लेकर तीनों भा गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

Next Post

नव नियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष की स्वागत रैली 29 को

Fri Nov 27 , 2026
सिंगरौली ।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष लालबाबू बैस का स्वागत रैली की तैयार जोर-शोर से की जा रही है। जानकारी के अनुसार स्वागत रैली 29 नवम्बर दिन रविवार को प्रात: 10 बजे शिव मंदिर मोरवा से यात्रा प्रारम्भ होगी,जहां जयंत बस स्टैंड,निगाही, नवानगर, माजन मोड़, यातायात […]

You May Like