तेज़ रफ्तार कार ने मचाया कोहराम, चार वाहन क्षतिग्रस्त

पलासिया क्षेत्र की घटना, गर्भवती महिला भी हादसे में बाल-बाल बची
इंदौर:गुरुवार देर रात शहर के पलासिया क्षेत्र में एक तेज़ रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया. बेकाबू होकर दौड़ती कार ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में कार चालक शुभम चौरसिया घायल हो गया, जिसे एमवाय अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी.

हरियाणा नंबर की कार एचआर 26 ईएच 9003 शुभम चौरसिया चला रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक नशे की हालत में था. पहले उसने एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद एक पैसेंजर ऑटो और एक बाइक को भी चपेट में ले लिया. हादसे के वक्त एक कार में गर्भवती महिला सवार थी, जिसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे.

दुर्घटना के बाद वे बिना रुके महिला को लेकर तत्काल रवाना हो गए. गनीमत रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई. इधर, आरोपी शुभम चौरसिया खुद भी हादसे में घायल हो गया. राहगीरों ने कार से निकालकर उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए. पलासिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है.

Next Post

चेंबर पर नहीं है ढक्कन, गिरते हैं वाहन चालक

Sat Apr 19 , 2025
इंदौर: वार्ड क्रमांक 37 में पड़ने वाले एमआर-9 से एमआर-10 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है. इस मार्ग से करीब एक दर्जन छोटी-बड़ी कॉलोनियां जुड़ी हैं और सभी कॉलोनियों का यह मुख्य मार्ग है, जिससे इस मार्ग पर यातायात का भार ज़्यादा ही रहता है. यह देखने में आया है […]

You May Like