जेसन गुनावान को हराकर किदाम्बी श्रीकांत ने थाईलैंड मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

पथुमवान (थाईलैंड) (वार्ता) भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को हांगकांग चीन के जेसन गुनावान को हराकर थाईलैंड मास्टर्स 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं।

आज यहां निमिबुत्र स्टेडियम में खेले गये राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में श्रीकांत ने गुनावान को सीधे सेटों में 21-19, 21-15 से हराया।

किदांबी श्रीकांत की जेसन गुनावान पर यह लगातार दूसरी जीत थी।

दिन के दूसरे पुरुष एकल मुकाबले में भारत शंकर सुब्रमण्यन ने शानदार वापसी करते हुए इंडोनेशिया के चिको ऑरा ड्वी वार्डोयो को 59 मिनट तक चले मैच में 9-21, 21-10, 21-17 से हराया।

शंकर सुब्रमण्यन इंडोनेशिया के तीसरे वरीय खिलाड़ी के खिलाफ पहला गेम हार गए, लेकिन दूसरे गेम में वापसी करते हुए मैच को निर्णायक गेम में ले गए। इस जीत के साथ ही वह टूर्नामेंट के क्वार्टरफानइल में पहुंच गये है।

दोनों भारतीय शटलर अंतिम आठ में चीन के प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करेंगे। श्रीकांत का मुकाबला छठी वरीयता प्राप्त झेंग जिंग वांग से होगा, जबकि शंकर का सामना झुआन चेन झू से होगा।

महिला एकल मुकाबले में रक्षिता रामराज ने चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग को 40 मिनट तक चले मैच में 21-15, 21-12 से हराया।

इस बीच, आठवीं वरीयता प्राप्त पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक के ने भी थाईलैंड के विचयापोंग कंजानाकीरेवोंग और नारुसेट लॉथरडपोंग के खिलाफ पुरुष युगल मैच में अपना राउंड ऑफ 16 मैच जीता। उन्होंने पहला गेम गंवा दिया, लेकिन दूसरे और तीसरे गेम में वापसी करते हुए मैच 14-21, 21-10, 21-9 से जीत लिया।

Next Post

उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेल की पदक तालिका

Fri Jan 31 , 2025
देहरादून (वार्ता) उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों की गुरुवार को हुई स्पर्धाओं के बाद राज्यवार पदक तालिका इस प्रकार है:- टीम……………………………..स्वर्ण..रजत..कांस्य..कुल कर्नाटक………………………….7…….3……..2……12 मणिपुर……………………………6…….5……..0……11 महाराष्ट्र…………………………..4…….11…….8…..23 सर्विसेज़ स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड..4…….4……..1……9 तमिलनाडु………………………..3……4……..3……11 मध्य प्रदेश………………………..3……3……..2…….8 दिल्ली……………………………..2…….2…….2…….6 केरल………………………………2…….0…….2…….4 छत्तीसगढ़………………………..2…….0……..0…….2 हरियाणा………………………….1…….1……..2…….4 अरुणांचल प्रदेश……………….1……..1……..1…….3 ओडिशा…………………………..1……..0……..2…….3 उत्तराखंड…………………………1…….0………2……3 राजस्थान………………………….0…….1……..1…….2 असम………………………………0…….1…….0……..1 उत्तर प्रदेश……………………….0……..1……0……..1 पश्चिम बंगाल……………………..0……..0…….3…….3 गुजरात…………………………….0……..0…….2…….2 पंजाब………………………………0……..0…….2…….2 बिहार………………………………0……..0…….1…….1 […]

You May Like