इराकी सुन्नी पार्टियों ने एक परिषद का गठन किया

बगदाद, 24 नवंबर (वार्ता) इराक की प्रमुख सुन्नी मुस्लिम राजनीतिक पाटिर्यों ने हाल के संसदीय चुनावों के बाद अपनी स्थिति और एकजुटता को मजबूत करने के लिये एक एकीकृत ‘राष्ट्रीय राजनीतिक परिषद’ के गठन की घोषणा की है। परिषद का उद्देश्य सरकार गठन, स्पीकर के चयन और सुन्नी सहयोगी दलों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके रुख को एकजुट करना है। इसकी घोषणा सॉवरेनिटी (अल-सियादा) गठबंधन प्रमुख खामिस अल-खंजर की बुलायी गयी बैठक के बाद की गयी जिसने 11 नवंबर के आम चुनाव में काफी सीटें हासिल की थीं।

यह कदम इराक के सत्तारूढ़ शिया कोऑर्डिनेशन फ्रेमवर्क की इस घोषणा करने के तुरंत बाद उठाया गया है जिसमें कहा गया है कि उसने संसद में सबसे बड़ा ब्लॉक बना लिया है। यह एक अहम संवैधानिक कदम है जिससे शिया गठबंधन को अगले प्रधानमंत्री का नाम बताने की इजाजत मिलती है।
नवगठित सुन्नी परिषद ने अपने बयान में कहा कि यह ‘संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित करने तथा सरकारी संस्थाओं में सुन्नी प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के एक बड़े फ्रेमवर्क के तौर पर काम करेगी। परिषद ने राष्ट्रीय साझेदारों के साथ बातचीत करने का अपना वादा दोहराया। लेकिन इस बात पर जोर दिया कि वह उन सिद्धांतों का पालन करेगी जो ‘बिना किसी अपवाद के सभी के अधिकारों को सुरक्षित रखते हैं।’

Next Post

यूक्रेन प्रतिबंधित हथियारों का कर रहा इस्तेमालः रूस

Mon Nov 24 , 2025
मॉस्को, 24 नवंबर (वार्ता) यूक्रेनी सेना अंतरराष्ट्रीय समझौतों की पूरी तरह से अनदेखी करते हुए, बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार की प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। यह दावा रूसी सेना के एक कमांडर ने किया। रस असॉल्ट टुकड़ी के एक कमांडर ने स्पुतनिक को बताया, “एंटीपर्सनल माइन्स के […]

You May Like