प्रियंका के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के नागलोई जाट में रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

श्रीमती वाड्रा ने नांगलोई जाट में कांग्रेस उम्मीदवार रोहित चौधरी के समर्थन में यह ‘रोड शो’ किया और लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। इस शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली की सड़कों पर उमड़ता ये हुजूम इस बात का गवाह है कि जनता आम आदमी पार्टी और भाजपा के झूठ और फरेब से तंग आ चुकी है। अब दिल्ली का भरोसा सिर्फ कांग्रेस के साथ है इसलिए पार्टी को उम्मीद है कि दिल्ली में कांग्रेस आएगी और दिल्ली की खुशहाली वापस लौट आएगी।

Next Post

जे एन कंसोटिया गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे

Sat Feb 1 , 2025
भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी जे एन कंसोटिया को गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में पदस्थ कर दिया। वर्ष 1989 बैच के अधिकारी श्री कंसोटिया अभी तक यहां स्थित आर सी वी पी नरोन्हा प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय अकादमी के […]

You May Like