प्रेमी ने तुड़वाई शादी तो युवती ने कर ली थी खुदकुशी

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जबलपुर: खितौला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने 20 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका की उसके पूर्व प्रेमी ने शादी तुडवाई थी जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक खितौला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के बुढगार निवासी अंकित कोल के साथ प्रेम संबंध थे। शादी का झांसा देकर अंकित ने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाये थे। बाद में शादी से इंकार कर दिया था, इस बीच युवती की शादी तय हो गई तो जब इसकी जानकारी बुढ़ागर निवासी अंकित कोल 22 वर्षीय को लगी तो उसने युवती के होने वाले पति को युवती के साथ ली गई फोटो वीडियो भेज दी थी जिसके बाद युवक ने शादी तोड़ दी थी। जिसके चलते 20 फरवरी को युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Next Post

जॉय स्कूल संचालक के एयरपोर्ट में पकड़े जाने की खबर

Sat Apr 5 , 2025
भगवान श्रीराम पर विवादित टिप्पणी का मामला जबलपुर: भगवान श्रीराम को लेकर विवादित स्टेटस लगाने वाले जॉय स्कूल के संचालक की तलाश में विजय नगर पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच साइबर सेल सक्रिय हो गई है। आरोपित की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों में […]

You May Like

मनोरंजन