एकलव्य स्कूल के छात्र नीरज सिंह का राज्य स्तर क्रिकेट में चयन

सीधी: एकलव्य पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल हड़बड़ो के प्रतिभावान छात्र नीरज सिंह ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है।70वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत बीते 24 सितम्बर को सिंगरौली में आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट 19 वर्ष प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी नीरज ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।

अपने शानदार खेल कौशल की बदौलत नीरज का चयन सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तर की प्रतियोगिता नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 23 से 28 अक्टूबर तक चलेंगी। राज्य स्तर पर चयन होने से एकलव्य स्कूल हड़बड़ो के खेल शिक्षक अरविंद सिंह, रजनीश पाण्डेय, सौरभ केवट एवं समस्त स्टाफ में भारी हर्ष का माहौल है।

Next Post

सार्वजनिक जगहों पर उत्पात मचाने वाले बंगाल के 7 लोगों को भेजा जेल

Sat Oct 3 , 2026
शिवपुरी: शहर भर में सभी अनैतिक एवं कानून विरुद्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान पर की गए कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इन सभी […]

You May Like