सांवेर में डम्पर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

इंदौर: सांवेर क्षेत्र में दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. पोती के साथ बाजार खरीदारी करने आए बुजुर्ग सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से आए मुरम से भरे डंपर ने उन्हें रौंद दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी जान चली गई.घटना अजनोद रोड पर हुई.

मृतक की पहचान ग्राम कुड़ाना निवासी 70 वर्षीय रमेशचंद्र सुनानिया के रूप में हुई है. हादसे के समय उनकी पोती पास की दुकान पर सामान लेने गई थी. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर बुजुर्ग से टकरा गया. हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों को शव सौंपने के साथ ही आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

Next Post

टोक्यो पहुंचे मोदी, हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

Fri Aug 29 , 2025
टोक्यो 29 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान और चीन की चार दिन की यात्रा के पहले पड़ाव में शुक्रवार सुबह टोक्यो पहुंचे जहां उनका हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। श्री मोदी ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री इशिबा के साथ बातचीत से मौजूदा साझेदारियों को और अधिक मजबूत […]

You May Like