डिप्टी सीएम ने पीतांबरा पीठ में की पूजा, लेकिन स्वागत में दिखी संगठन की दूरी

दतिया: दतिया पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सबसे पहले प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। हालांकि, उनके दौरे के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने भाजपा की अंदरूनी स्थिति पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर किसी उपमुख्यमंत्री के दौरे पर पार्टी का पूरा जिला संगठन मौजूद रहता है, लेकिन इस बार स्वागत में सिर्फ जिला अध्यक्ष रघुबीर कुशवाहा, महामंत्री भूरे चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधोलिया और कुछ चुनिंदा कार्यकर्ता ही दिखाई दिए। कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी ने संगठन में चल रही नाराजगी को साफ तौर पर उजागर कर दिया।
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद बढ़ी नाराजगी को दूर करने के लिए पार्टी आलाकमान ने जगदीश देवड़ा को दतिया भेजा है। उन्हें विशेष रूप से नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत कर संगठन को फिर से एकजुट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आज रविवार को डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में टिकट कटने से नाराज सभी धड़ों को बुलाया गया। पार्टी की कोशिश है कि चुनाव से पहले सभी मतभेद खत्म कर कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाया जाए। बैठक में देवड़ा ने कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनीं और उन्हें समझाया कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा की प्रतिष्ठा और संगठन की साख का सवाल है।

Next Post

घोघरा मुख्य बस्ती मार्ग में बारिश का भरा लबालब पानी

Sun Jul 12 , 2026
चितरंगी : जनपद पंचायत चितरंगी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा मुख्य बस्ती मार्ग में करीब 100 मीटर दूरी तक बारिश का पानी जमा होने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हाथ में जूता-मोजा लेकर ही पानी को पार करते […]

You May Like