सिक्योरिटी एजेंसी संचालक के घर से लाखों का माल गायब

ग्वालियर। शहर के बिरला नगर सब्जी मंडी क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। यहां सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक चंद्रपाल सिंह तोमर के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपए का माल साफ कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार घर में नहीं था। इसी बीच तीन चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और घर में रखी अलमारी तोड़कर ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए माल की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है।

घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें तीनों चोर साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल ग्वालियर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन पुलिस गश्त में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।

Next Post

नाराज पति ने पत्नि को गर्म चाकू से दागा

Tue Aug 26 , 2025
खरगोन। जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अवरकच्छ की एक नवविवाहिता के साथ पति की क्रूरता मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि अवरकच्छ निवासी नवविवाहिता खुशबू की शादी 2 फरवरी 2025 को बड़वानी जिले के अंजड निवासी दिलीप नाम के […]

You May Like