सीवेज नेटवर्किंग सहित अन्य विकास कार्यो का भूमिपूजन

भोपाल। महापौर मालती राय ने शाहपुरा गुलमोहर कालोनी एवं मनीषा मार्केट व अन्य क्षेत्रों में सीवेज नेटवर्किंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण तथा पार्क के विकास कार्यों के लिए अजय नगर 1/4शाहपुरा1/2 गुलमोहर व मनीषा मार्केट में पृथक-पृथक भूमिपूजन किए। नगर निगम द्वारा अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 69 करोड रुपये की लागत से उक्त कार्य कराए जायेंगे जिससे नागरिकों को सीवेज की समस्या से निजात मिलेगी और साफ, स्वच्छ वातावरण भी प्राप्त होगा। भूमिपूजन अवसरो पर महापौर परिषद की सदस्य सुषमा बाबीसा, जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव एवं स्नेहलता रघुवंशी, पार्षद पप्पू विलास एवं अरविन्द वर्मा के अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व व्यवसायी मौजूद थे।

Next Post

इंद्रपुरी में वाइन शॉप के सामने से ठेले और गुमठियां हटाई

Tue Apr 29 , 2025
भोपाल। शहर के इंद्रपुरी इलाके में स्थित एक वाइन शॉप के सामने नगर निगम भोपाल ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में लगभग 10 ठेलों और 9 गुमठियों को जब्त किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम का […]

You May Like