जबलपुर: हनुमानताल पुलिस ने देर रात आंगनबाड़ी केंद्र के पास चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। इस कार्रवाई में 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये से अधिक की नगदी जब्त की है।नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया ने बताया कि हनुमानताल आंगनबाड़ी केंद्र के पास मैदान में बिजली खंभे की लाइट के नीचे ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगा जुआ खेल रहे.
अनिकेत जांगड़े उर्फ अनिकेत खटीक, आदित्य खटीक, सुमित खटीक, अंकित खटीक, अनुराग विश्वकर्मा, अंकित कुमार बेन, शिव खटीक सभी निवासी सिद्धदात्री मंदिर के पास , धर्मेंद्र खटीक निवासी बकरा मंडी, शिवम सोनी खाई निवासी मोहल्ला, अभिषेक खटीक निवासी बड़ी खेरमाई को योजनाबद्ध तरीके से मैदान में घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा। आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 50,300 रुपये नगद, ताश की गड्डी बरामद की है।
