ग्रामीणों के विरोध से रुका हुआ है टनल का काम
इंदौर:इंदौर इच्छापुर फोर लेन सड़क पर चोरल गांव की टनल का काम अधूरा पड़ा है. गांव में रहवासियों के विरोध के कारण टनल का काम लंबे समय से बंद पड़ा है. उक्त टनल आर पार नहीं हुई तो 12 सौ करोड़ की सड़क का काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा.इंदौर इच्छापुर फोर लेन सड़क पर तीन टनल बनाई जा रही है. इसमें दो टनल एनएचएआई ने पूरी कर दी है और उनकी फिनिशिंग का काम अंतिम दौर में चल रहा है. इंदौर से इच्छापुर 190 किलोमीटर फोर लेन सड़क एनएचएआई द्वारा बनाई जा रही है. उक्त सड़क पर वन क्षेत्र और पहाड़ी इलाकों के कारण तीन टनल निर्मित की जाना प्रस्तावित किया गया था. इसमें 5 सौ मीटर की एक, करीब 400 सौ मीटर की दूसरी ओर तीसरी टनल चोरल गांव के समीप 3 सौ मीटर की बनाई जाना है.
पहली दोनों टनल को आर पार करने काम पूरा हो गया है. चोरल टनल को आर पार करने के दौरान ब्लास्ट से गांव के कुछ घरों में दरार पड़ गई थी. ग्रामीण रहवासियों ने विरोध कर काम रुकवा दिया. इसके बाद एनएचएआई ने दूसरी तकनीक से टनल आर पार की तैयारी कर ली, लेकिन रहवासी मानने को तैयार नहीं है. इसके कारण 12 सौ करोड़ की लागत से बनी 4 लेन सड़क का काम अटका हुआ है. समय पर काम नहीं होने पर उक्त महत्वपूर्ण सड़क का लाभ वाहन चालकों और यात्रियों को नहीं मिल पाएगा.
अब मकानों पर असर नहीं होगा
एनएचएआई के सूत्र बताते हैं कि चोरल टनल में भी सिर्फ 100 सौ मीटर का हिस्सा बचा है और उसमें नई तकनीक से बिना ब्लास्ट के टनल का दूसरा हिस्सा खोल दिया जाएगा. साथ ही ग्रामीणों के मकानों पर कोई विपदा या असर नहीं आएगा. एनएचएआई के अधिकारियों ने ग्रामीणों के भरोसा भी दिलाया कि अब ब्लास्ट नहीं होगा. काम शुरू करने दे, लेकिन रहवासी मानने को तैयार नहीं है.
ग्रामीणों से बात करेंगेः कलेक्टर
इस बारे में कलेक्टर आशीषसिंह ने कहा कि इसी हफ्ते ग्रामीणों से बात करके समस्या का हल करते है। टनल का काम शुरू करवाते है। यह महत्वपूर्ण सड़क है
