रेल पवेलियन में भारत के बदलते परिदृश्य की झलक

नयी दिल्ली 20 नवंबर (वार्ता) भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में रेल पवेलियन भारत के बदलते परिदृश्य की झलक प्रस्तुत कर रहा है।
यहां के भारत मंडप में स्थापित रेल पवेलियन में नमो भारत, वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत रैपिड रेल जैसी आधुनिक ट्रेनों की झलक देखने को मिल रही है, जो तेजी से बदल रही रेल यातायात की कहानी बयां कर रही है।
भारतीय रेलवे के पवेलियन में सरकार की ओर से यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और तीव्र यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए चलायी जा रही योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
यहां पर रेलवे के विभिन्न कारखानों में निर्मित हो रहे डीजल और इलेक्ट्रिक इंजनों की भी छवि प्रदर्शित की गयी हैं। साथ ही यहां भारतीय रेलवे की ओर से विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित होने वाली पत्रिकाएं भी आगंतुकों को मुफ्त में मुहैया करायी जा रही हैं, जिनमें रेलवे से संबंधित परियोजनाओं के बारे में जानकारी मुहैया करायी गयी हैं।
रेलवे की ओर से यहां पर एक फीडबैक काउंटर स्थापित किया गया है, जहां पर लोगों से रेल सेवाओं के बारे उनके अनुभव लिये जा रहे हैं।
यहां पर भारतीय रेलवे की ओर से निर्धारित समय के लिये महाराजा एक्सप्रेस में यात्रा पैकेजों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Next Post

कांग्रेस ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने पर कर रही है विचार: सूत्र

Thu Nov 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद के शीतकालीन सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), मतदाता सूची में गड़बड़ियों, चुनावी पारदर्शिता और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के […]

You May Like