नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अपनी आज हुई बैठक में देश के पाँच वरिष्ठ न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश,जस्टिस विभु बखरु (दिल्ली उच्च न्यायालय) को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अशुतोष कुमार (पटना उच्च न्यायालय) को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश,जस्टिस विपुल मनुभाई पांचोली (गुजरात उच्च न्यायालय, वर्तमान में पटना में कार्यरत) को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की हैं। उधर,जस्टिस तारलोक सिंह चौहान (हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय) को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है, जो वहाँ वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के स्थानांतरण के बाद रिक्त होने की सम्भावना है।
कॉलेजियम: 5 हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होंगे, मप्र के लिए संजीव सचदेवा की सिफारिश
