रीजनल पार्क से आज वॉक फारॅ ए ग्रीन टूमारो

इंदौर: नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दस दिन तक अभियान चलाया गया। उक्त अभियान को लेकर सोमवार को रीजनल पार्क से कल की हरियाली का पैदल मार्च निकाला जाएगा. उक्त अभियान में नगर निगम द्वारा शहर सभी आरआरआर सेंटर पर आधा किलो प्लास्टिक लाओ और एक पौधा ले जाओ में शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करना मुख्य उद्देश्य है.

नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 20 से 30 अगस्त तक आधा किलो प्लास्टिक लाओ, एक पौधा ले जाओ अभियान आयोजित किया गया था. 31 अगस्त सुबह 11 बजे रीजनल पार्क से वॉक फॉर ए ग्रीन टूमारो का आयोजन होगा. इसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों विद्यार्थी एवं नागरिक सहभागिता करेंगे. कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल प्रत्येक प्रतिभागी को विशेष सम्मान स्वरूप ग्रीन वॉरियर मेडल एवं एक पौधा देंगे.
स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि आधा किलो प्लास्टिक लाओ, एक पौधा ले जाओ अभियान शहर के सभी 15 आरआरआर केंद्रों पर 20 से 30 अगस्त तक संचालित किया गया था. अभियान के दौरान नागरिकों ने अपने घरों एवं आसपास से एकत्रित सिंगल यूज प्लास्टिक को आरआरआर केंद्रों पर जमा कराया. इसके बदले रहवासियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए.

Next Post

दूध के भाव यथावत, बंदी भाव 62 और खुला दूध 65 रुपये लीटर रहेगा

Mon Aug 31 , 2026
इंदौर: इंदौर दूध विक्रेता संघ की बैठक रविवार को संघ अध्यक्ष भारत मथुरावाला की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में दूध की गुणवत्ता सुधारने, प्राकृतिक परिस्थितियों तथा दूध उत्पादन लागत को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद संघ ने फिलहाल दूध के भाव यथावत रखने का निर्णय […]

You May Like